किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट ने एक अनोखी शुरुआत की है। ट्रस्ट ने जिले के फाजिलनगर ब्लॉक के नकटहा मिश्र में किन्नर प्राथमिक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है। इसमें कक्षा एक से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने विधिवत विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिले के अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते हुए सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि किन्नर समाज को शिक्षित करना अपने आप में एक पुनीत काम है। किन्नर यहां से शिक्षा लेकर समाज को नई दिशा दे सकेंगे और मुख्यधारा से जुड़ेंगे। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा विश्वविश्वविद्यालय की स्थापना से किन्नरों को भी पढ़ने-लिखने का अधिकार मिल सकेगा।
<no title>कुशीनगर मे खुलेगा किंनर बिद्यालय