भोपाल भोपाल मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भारत के संविधान में आस्था व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 1950 में संविधान लागू होने के बाद से संविधान भारत के गण की आत्मा बन चुका है। आत्मा को शुद्ध रखना, इसे बुराईयों से बचाना और सुरक्षित रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। अशुद्ध आत्मा के साथ शरीर दीर्घायु नहीं रह सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति और समृद्धि के लिए शरीर और आत्मा दोनों का बेहतर स्वास्थ्य जरूरी है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाएं।
संविधान भारत की आत्मा, इसे शुद्ध रखें….. CM कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को दी बधाई, शुभकामनाएँ