हरदा जिला चिकित्सालय में कैंसर शिबिर का आयोजन
 


                    कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-हरदा,(म.प्र.)
           हरदा दिनांक 04.02.2020 आज जिला चिकित्सालय परिसर के ट्रामा सेंटर में कैंसर षिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. किषोर कुमार नागवंषी ने बताया कि प्रतिवर्ष 04 फरवरी को कैंसर दिवस मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में आज कैंसर विषय पर परिचर्चा एवं कैंसर षिविर का आयोजन किया गया।
    कैंसर षिविर में डाॅ. षिरीष रघुवंषी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक हरदा ने कैंसर रोग से संबंधित कुछ वीडियों हितग्राहियों को दिखाकर परिचर्चा के दौरान बताया कि कैंसर की बीमारी लगभग 10 मे से 01 को होने की संभावना रहती है। कैंसर रोग इंसान को किसी भी उम्र में हो सकता है। परंतु यदि रोग का निदान व उपचार प्रारंभिक अवस्थाओं में किया जावे तो इस रोग का पूर्ण उपचार संभव है। कैंसर का सर्वेत्तम उपाय बचाव ही है। मनुष्य अपनी जीवन शैली में कुछ परिवर्तन करने को तैयार हो तो कैंसर जैसी जघन्य बीमरियों को हद तक रोका जा सकता है। कैंसर के लक्षण लगातार और घाव पैदा करने वाली परिस्थितियां एवं शरीर के किसी भी अंग में घाव जो दवा लेने पर भी न भरे। कैंसर रोग शरीर के कई स्थानोें पर हो सकता है। जैसे त्वचा, जीभ, औंठ, गुर्दे, पित्ताषय, मुत्राषय, स्तन, बच्चे दानी आदि। 
   कैंसर रोग से बचाव के उपाय विटामिन युक्त और रेषेवाली हरी सब्जी, फल अनाज का सेवन, नमक में संरक्षित भेजन न खाये। तम्बाकू षराब, पान सुपारी, चूना पान मसालो एवं गुटको का सेवन न करे, अपना वजन सामान्य रखें नियमित व्यायाम करें, और नियमित जीवन शैली का अनुकरण करे एवं साफ सुथरे प्रदूषण रहित वातावरण में रहें। 
    कैंसर षिविर में 82 हितग्राहियों का परीक्षण किया गया जिसमें से 02 हितग्राही कैंसर पाजीटिव मिले एवं 01 कैंसर संभावित मरीज मिला जिसके उपचार हेतु इन्हे रेेफर किया गया।

                                                                                   आई. तिग्गा  जिला मीडिया अधिकारी
                    जिला हरदा