*महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि उत्सव*

*गूंजने लगे मंगल गीत*


*21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व*


*22 की सुबह बाबा महाकाल के सिर पर सजेगा सेहरा*



दूल्हे को हल्दी लगने लगी है। रोज मनमोहक श्रृंगार हो रहा है। मंगल गीत गूंजने लगे हैं। बस कुछ ही दिन बाद (22 फरवरी की सुबह) दूल्हे के सिर पर सेहरा सजेगा। दूल्हे का यह सेहरा सुहाना, बहुत सुहाना लगता है। 
 महाकाल_मंदिर में इन दिनों शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। 13 फरवरी से बाबा महाकाल को हल्दी लगना शुरू हो गई है। नित नये और मन को मोह लेने वाले श्रृंगार में बाबा के दर्शन हो रहे हैं। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व है। 22 फरवरी की सुबह राजाधिराज के सिर पर सेहरा सजेगा और वह दूल्हे के रूप में अपने लाखों-लाख भक्तों को दर्शन देंगे।